भाजपा मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में घट्टा गांव में इन कार्यक्रमों को लेकर एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने भाग लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला स्तर मे इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। 18 जून को जोगिंद्रनगर में एक प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया जा रहा है । बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह के कांग्रेस नेता झूठ बोलने मे माहिर है। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर की सरकार ने विकास किया, लेकिन सुक्खू सरकार ने की पूरी तरह अनदेखी की है। कार्यक्रम में भाजपा नेरचौक मंडल के महामंत्री पवन, मनीष , भाजपा अनुसूचित मोर्चा महामंत्री चेत राम, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया उपस्थित रहे।