भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना रणौत के घर पर भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले भांबला गांव में स्थित कंगना रणौत के घर पर स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया गया। हालांकि खुद कंगना रणौत इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि वह किसी काम से मुंबई गई हुई हैं। लेकिन उनके पिता अमरदीप रणौत और माता आशा रणौत सहित परिवार के अन्य लोग, रिश्तेदार और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पिता अमरदीप और माता आशा रणौत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर पार्टी की कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने प्रभु श्रीराम के गीत गाकर स्थापना दिवस की खुशियों को सभी के साथ सांझा किया। इस मौके पर जगदीप रणौत, अशोक कुमार, रमेश रावत, अनिल कुमार, दीवान सिंह, भारत ठाकुर, मीरा देवी, आशा देवी, भारती शर्मा, बबली देवी, तारा देवी, लीला देवी और सरस्वती देवी सहित दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।