फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर में बैलेट पेपर लेखन कार्य अंतिम चरण में, गुरुवार दोपहर तक होगा पूरा

Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 04:53 PM IST

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर धर्मपुर प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी कड़ी में जिलापरिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए तैयार किए जा रहे बैलेट पेपरों का लेखन कार्य तेजी से जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में चल रहे इस कार्य को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह पूरा कार्य वीरवार दोपहर तक संपन्न कर लिया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल की देखरेख में बैलेट पेपर लेखन कार्य निरंतर जारी है। वहीं पंचायत निरीक्षक संजय पराशर की मौजूदगी में कर्मचारियों द्वारा सभी चुनावी वर्गों के बैलेट पेपरों की जांच व लेखन कार्य को सावधानीपूर्वक पूरा किया जा रहा है। बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनावों के लिए जिलापरिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के उपयोग किए जाने वाले बैलेट पेपरों का लेखन कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पूरे कार्य को पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ पूरा किया जा रहा है ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी सामने न आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें