फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सावन शुरू होते ही भोलेनाथ की भक्ति में डूबी छोटी काशी

Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 04:38 PM IST

सावन की शुरुआत के साथ ही गुरुवार को छोटी काशी मंडी शिवमय हो गई। सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शहर गूंज उठा। मंडी के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस वर्ष सावन 16 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा और इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे। हर सोमवार को बाबा भूतनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इन दिनों मंदिर के कपाट सुबह साढ़े तीन बजे ही खोल दिए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में दर्शन कर सकें। बाबा को खीर का विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार शिवा बावड़ी के पवित्र जल से बाबा का जलाभिषेक होगा। इसके साथ ही 108 लीटर गंगाजल से विशेष अभिषेक भी किया जाएगा। 12 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद महाशिवरात्रि उत्सव पर बाबा भूतनाथ का 1100 कमल पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जबकि 13 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसके अलावा जिले के अन्यों शिवालयों में भी सावन मास के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें