फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ठाकुर बोले- केंद्र सरकार के मंत्री ग्राउंड जीरो पर, प्रदेश सरकार के मुखिया विदेशी दौरे पर

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय ठाकुर का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में जहां केंद्र सरकार के मंत्री प्रदेश का दौरा करके ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं, वहीं प्रदेश सरकार के मुखिया विदेशी दौरों पर हैं। मंडी में अजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री जनता के बीच जाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। उल्टा प्रदेश के सीएम ऐसी घड़ी में विदेश यात्रा पर चले गए हैं। जबकि होना यह चाहिए था कि उन्हें यहां जनता के बीच रहकर राहत कार्यों को और तेजी देनी चाहिए थी। पूरा प्रदेश इस वक्त आपदा से जूझ रहा है। कोई कोना ऐसा नहीं जहां आपदा न आई हो। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार ने प्रदेश का दर्द समझा। भारतीय जनता पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता से लेकर हर नेता आपदा प्रभावितों की मदद में दिन रात जुटा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें