फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंदिर के लिए निकली विधवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शनिवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर के लिए निकली 37 वर्षीय विधवा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ब्यास नदी के किनारे से बरामद हुआ। शहर के पंचवक्त्र महादेव मंदिर की पौड़ियों से आगे महिला का यह शव मिला है। पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घ्राण की निवासी गीता देवी दो बच्चों सहित मंडी शहर में किराये के कमरे रह रही थी। परिजनों के अनुसार गीता देवी के पति प्रकाश चांद और सास-ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। वह यहां जीवन बीमा कंपनी में काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। सुबह गीता मंदिर जाने के लिए कमरे से निकली थी, जिसके बाद करीब 9:00 बजे पुलिस को उसकी डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि महिला की मौत कैसे और किन कारणों से हुई अभी यह जांच का विषय है। मृतका का जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें