फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मंडी जिला की 14 सदसीय टीम

Krishan Singh Updated Mon, 12 Jan 2026 12:51 PM IST

हमीरपुर में 17 और 18 जनवरी को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडी जिला की 14 सदसीय टीम का चयन कर लिया गया है। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ट्रायल के माध्यम से इस टीम का चयन किया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस ट्रायल में जिला भर से आई 30 महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर ने ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल, तकनीकी दक्षता और टीम वर्क का बारीकी से आंकलन किया गया। इसी आधार पर टीम का चयन किया गया है। अब चयनित टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर सुंदरनगर में आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए निपुण बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन व मेहनत के साथ खेल में आगे बढ़ने का संदेश दिया। सभी ने विश्वास जताया कि मंडी जिला की चयनित महिला टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सह सचिव प्रेम सिंह ठाकुर, जिला कबड्डी तकनीकी अध्यक्ष मोलक राम सहित जिला कबड्डी संघ के कई पदाधिकारी और कोच उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें