फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल की सड़कों को बहाल करने का काम शुरू, बीआरओ ने संभाला मोर्चा

सीमा सड़क संगठन ने लाहौल की सड़कों को बहाल करने काम तेजी से शुरू कर दिया है। बीआरओ की 94 आरसीसी तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सड़क को डबललेन वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने में जुटा है और बुधवार दोपहर तक का लक्ष्य रखा है। तांदी से सिस्सू तक संगठन के जवानों ने सड़क से बर्फ साफकर डबललेन के लिए खोल दिया है। अब सिस्सू से पागलनाला के बीच बर्फ हटाने का कार्य जारी है। घाटी में मौसम साफ होते ही 94 आरसीसी ने उदयपुर से तिंदी, कारगा और उदयपुर तथा तांदी से अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल तक सड़क की बहाली का कार्य शुरू किया। तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सीमा सड़क संगठन ने सिंगल लाइन सड़क को पहले फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल किया था। संगठन ने इस मार्ग की बहाली में उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक छह मशीन तैनात की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें