पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के लिए भाजपा ने जिला मुख्यालय कुल्लू में अभिनंदन एवं बधाई कार्यक्रम का आगाज किया। कुल्लू के देवसदन में शुरू हुए इस कार्यक्रम में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। जिन्होंने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के पदाधिकारी विहारी लाल शर्मा, विधायक लोकेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि शामिल रहे।