इनर व्हील क्लब कुल्लू ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डायलिसिस वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित गए। क्लब की अध्यक्षा पूनम शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अध्यक्ष पूनम शर्मा ने बताया कि क्लब की ओर से चलाए जा रहे जीवन धारा अभियान के तहत डायलिसिस मरीजों की सहायता और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।