जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर के खेल मैदान में बुधवार को दो दिवसीय अंडर-14 मेजर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में हैंडबॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल में जिला भर से 12 स्कूलों के 160 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन दोपहर तक बास्केटबॉल, हैंडबाल के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खेल प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा कि मेजर गेम्स में अंडर-14 के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।