फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में अंडर-16 क्रिकेट टीम खिलाड़ियों के लिए लगाया प्रशिक्षण शिविर

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चयनित अंडर-16 टीम के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। यह शिविर ढालपुर मैदान में 4 अप्रैल तक चलेगा। उसके बाद टीम उना जिला में होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। लिहाजा, जिला कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी चयनित टीम के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, जहां संगठन से संबंधित कोच खिलाड़ियों को तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव शिव कपूर ने बताया कि उना में 7 अप्रैल से क्रिकेट प्रतियोगिता आरंभ होगी,जिसके लिए एसोसिएशन अपनी टीम के खिलाड़ियों को निपुण बना रही है ताकि इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें