करीब एक साल बाद पर्यटन नगरी मनाली के होटल एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। सुबह 9:00 से संगठन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान चल रहा है। संगठन के 568 मतदाता पदाधिकरियों का फैसला करेंगे। शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मत गणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक संगठन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का परिणाम घोषित होगा।