दूसरे दिन भी ढालपुर मैदान में रफ्तार का रोमांच देखने को मिला। हिमालयन एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड प्रतियोगिता के पहले दो दिन में क्वाइलीफाइ राउंड हो रहे हैं। इसमें सूबे के साथ देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से ही देश भर से आए बाइक और चार पहिया वाहनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने हुनर दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजकों ने ढालपुर मैदान में करीब एक किलोमीटर के सर्कल बनाया है।