कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के तहत आने वाले शिरढ़ में माता काली ओड़ी के सम्मान में जाग की परंपरा का निर्वहन किया गया। इस दौरान पूरे गांव की परिक्रमा ढोल-नगाड़ों के साथ की गई। गांव में कई सालों के बाद इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। बुरी शक्तियों से गांव की रक्षा करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जाग में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं अरछंडी में भी इसी तरह की देव परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।