स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार की स्वदेशी जागरण मंच ने रैली निकालकर लोगों को स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी सामान खरीदने को लेकर प्रेरित किया। सरवरी से ढालपुर तक निकाली रैली में, जब भी बाजार जाएंगे, स्वदेशी सामान खरीदेंगे और चीन के सामान का बहिष्कार करेंगे... नारे लगाए गए। इस दौरान युवाओं को स्वावलंबी बनने को लेकर जागरुक किया गया। इस मौके पर सेवा भारती प्रांत छात्रावास प्रमुख राम अयोध्या सिंह, नरेंद्र कुमार और हरीश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।