वन्य प्राणी विभाग के द्वारा कुल्लू में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व थीम पर आधारित इस मैराथन में पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मैराथन में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू सहित दस स्कूलों के 150 विद्यार्थी ढालपुर से लेकर नेचर पार्क मौहल तक दौड़े।