फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड स्पर्धा संपन्न, डीसी ने विजेताओं को दिए मेडल

Krishan Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 07:06 PM IST

प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में आयोजित राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई है। उपायुक्त तोरुल एस रविश ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। दो दिन चली प्रतियोगिता के अल्पाइन सलालम में संध्या ने पहला, आंचल ठाकुर ने दूसरा और तनुजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में निखिल ठाकुर, योगेश और प्रणव ठाकुर ने क्रमशः पहला, दूसरा, और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के संयुक्त सलालम में पृथ्वी राज ने पहला, संजय ने दूसरा और दृश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में साशिया प्रथम , नव्या द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 14 में जतिन ठाकुर का दबदबा रहा। सोम ठाकुर दूसरे और अंशुल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में तान्या, सृष्टि और काव्य ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। नॉर्डिक क्रॉस कंट्री में भावना ने पहला स्थान पाया। हेमलता दूसरे और ज्योतिका नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के इसी वर्ग में अभिनव ने पहला, अंशुल ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 में संजना ठाकुर, साक्षी ठाकुर, कनिका, अंडर 21 में परिनिता, रचना, स्नेहा, लड़कों में साहिल, अखिलश महाजन, जतिन, अंडर 21 में निशांत ठाकुर, आयुष और सक्षम व्यास ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर बाजी मारी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें