फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राज्य स्तरीय पं. चंद्रधर शर्मा गुलेरी जयंती पर साहित्यकारों ने किया साहित्यिक योगदान का स्मरण

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से मंगलवार को ढालपुर स्थित देव सदन में प्रख्यात साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की राज्य स्तरीय जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे साहित्यकारों, कवियों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लेकर उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के पहले सत्र में आयोजित लेखक गोष्ठी में विद्वानों ने पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी के साहित्य, भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से विचार रखे। इस दौरान डॉ. दयानंद गौतम ने 'पं. चंद्रधर शर्मा गुलेरी : निबंधकार एवं व्यंग्यकार' विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न साहित्यकारों ने गुलेरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार साझा किए। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नाटक और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को साहित्य और कविता की विविध विधाओं से रूबरू कराया। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को साहित्यकारों और कवियों से संवाद करने तथा साहित्यिक विषयों पर चर्चा करने का अवसर भी मिला। वक्ताओं ने कहा कि पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी हिंदी साहित्य के ऐसे रचनाकार थे, जिन्होंने कहानी, निबंध, भाषा विज्ञान और भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी चर्चित कहानी 'उसने कहा था' आज भी हिंदी साहित्य की सर्वश्रेष्ठ और कालजयी कहानियों में शामिल की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें