फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मांगों को लेकर एसएसबी गुरिल्लाओं ने तैयार की रणनीति, कुल्लू के ढालपुर में हुई बैठक

एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की बैठक सोमवार को ढालपुर में हुई। इसमें गुरिल्लाओं ने मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की । एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम राणा ने कहा कि बैठक में फाइनल लिस्ट के नाम बताए गए। बीते 27 नवंबर को कोर्ट केस की सुनवाई होनी थी, लेकिन वकील की फीस पूरी नहीं होने के कारण यह तारीख स्थगित करनी पड़ी। अब 10 दिसंबर को बहस की तारीख है। अगर अब भी फीस पूरी नहीं हुई तो सुनवाई नहीं होगी।हर महीने कुल्लू में होने वाली बैठक में कई स्वयंसेवी नहीं आ रहे हैं और न फीस दे रहे हैं। ऐसे करीब 300 स्वयंसेवियों के नाम काट दिए गए हैं। अब संगठन ने गुरिल्लाओं की नई सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें