फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल में बर्फबारी, रोकी वाहनों की आवाजाही

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। अतः पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर बाई टू (4×2) वाहनों और दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है, जब तक बर्फबारी जारी है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों से निवेदन है कि यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊँचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर (4×4) वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही, मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें