कुल्लू जिला संस्कृत परिषद एवं संस्कृति संरक्षण संघ इकाई कुल्लू के बैनर तले शास्त्री प्रशिक्षुओं ने रोष रैली निकाली। संस्कृत प्रशिक्षुओं ने जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी में स्थित नेहरू पार्क से प्रदर्शनी मैदान कुल्लू तक रैली निकाली। इस रैली में प्रशिक्षुओं ने काले बिल्ले लगाकर नए शास्त्री भर्ती नियमों को निरस्त करने व पुराने नियमों को लागू करने की मांग की गई। प्रशिक्षुओं ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी शास्त्री भर्ती के लिए 11 अक्तूबर 2023 को जारी की गई अधिसूचना का विरोध किया। कहा कि अधिसूचन परंपरागत संस्कृत महाविद्यालयों के लाखों संस्कृत ऑनर्स (शास्त्री) विद्यार्थियों के भविष्य पर वज्रपात ही है।