जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के बढ़ई-बाग-पीज सड़क पर एक टैक्सी (सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि टैक्सी में करीब 11 सवारियां थी। सूचना के बाद पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने कहा कि घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया गया है।