एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जहां बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी को जनता के बीच रहकर उनका साथ देना चाहिए था लेकिन वह मौके से भाग कर जिला मुख्यालय कुल्लू में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे। सरकार पर लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-305 का टेंडर उनकी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उनकी ही सरकार के कार्यकाल में इस कार्य में गड़बड़ हुई है, ऐसे में विधायक सुरेंद्र शौरी को कांग्रेस से सरकार पर आरोप लगाने के बजाय अपने आप में झांकना चाहिए।