अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए प्लाट आबंटन चल रहा है। दशहरा उत्सव समिति की ओर से देश के कोने कोने से आने वाले कारोबारियों के लिए बहुउद्देशीय भवन में प्लाट आबंटन प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भी प्लाट आबंटन जारी रहा और कारोबारियों ने प्लाटों की निलामी में भाग लेकर अपनी दुकान के लिए जगह खरीदकर स्थान सुनिश्चित किया।