जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर के समीप शमशी में विरशू मेले के दूसरे दिन बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। कबड्डी के यहां पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसके साथ ही मेले में अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।