जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में बुधबार को जन शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान जिला भर की समस्याएं उठीं। लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त तोरुल इस रविश, एसपी कुल्लू डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन आदि मौजूद रहे।