फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पेंशनर्स संघ उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा बोले- मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

पेंशनर्स भोगी संघ जिला कुल्लू की बैठक अध्यक्ष दयाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें पेंशनरों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष जताया। संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त अनुराग शर्मा के माध्यम से भेजा। उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से 31 जनवरी 2022 तक नए वेतनमान का एरियर अभी तक लंबित है, वहीं 2016 से 2026 तक महंगाई भत्ते (डीए) की कई किश्तें भी जारी नहीं हुई हैं। इसके अलावा मेडिकल बिलों का समय पर भुगतान न होने से पेंशनरों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें