राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में नवोदय प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग शिविर का आगाज हो गया है। इस शिविर का आगाज उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुनील दत्त ने किया। यह शिविर टीचर होम कमेटी सरवरी की ओर से आयोजित किया जा रहा है जो प्रारंभिक तौर पर 12 जनवरी तक चलेगा। नवोदय परीक्षा की तैयारी को लेकर चल रहे इस शिविर में 40 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। टीचर होम कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने इस दौरान शिविर को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2016 से निशुल्क कोचिंग शिविर लगाते आए हैं, जिसके तहत अब तक 30 से अधिक बच्चों का नवोदय में चयन हो चुका है।