नगर परिषद कुल्लू की शहर में अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी है। नगर परिषद कुल्लू ने शुक्रवार को लोअर ढालपुर में अवैध कब्जों को हटाया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें फुटपाथ तक सजाकर रखी थी। पुलिस की मदद से अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। नगर परिषद के ईओ और तहसीलदार हरि सिंह यादव ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए यह प्रक्रिया चली है। अगले एक से डेढ़ महीने में इस तरह से सभी अवैध कब्जे खाली हटाए जाएंगे।