शहीद बाल कृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में टीचर होम वेलफेयर कमेटी ने नवोदय की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के लिए रविवार को मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को नवोदय का परीक्षा पत्र भरने से लेकर उत्तर देने तक की सारी प्रक्रिया की जानकारी दी। टीचर होम वेलफेयर कमेटी सरवरी के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने बताया कि कमेटी की ओर से नवंबर 2024 से हर रविवार को 100 से अधिक बच्चों को नवोदय की कोचिंग दी जा रही है। इसके चलते रविवार को कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट लिया गया। इस मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों ने जो गलतियां की हैं, उन्हें सुधारने का प्रयास किया ताकि 12 अप्रैल को होने वाली नवोदय की परीक्षा के दौरान बच्चे ठीक से परीक्षा दे सके।