सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ ने बहाल कर दिया है। दीपक परियोजना के 38 कृतिक बल के कमांडर कर्नल गौरव बंगारी तथा हिमांक परियोजना के 753 कृतिक बल के कमांडर कर्नल सारत ने सरचू में गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इस मार्ग पर पांच महीने बाद 13 मई से गाड़ियां दौड़नी शुरू होंगी। लद्दाख की सरहद पर तैनात भारतीय सेना को फायदा मिलेगा और लद्दाख और लाहौल में पर्यटन को गति मिलेगी।