फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: मनाली विंटर कार्निवल में बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, कुल्लवी नाटी और भांगड़ा पर मचा धमाल

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों की प्रस्तुति पर दर्शक खूब झूमे। कलाकारों ने गेस्ट आइटम के साथ ही सांस्कृतिक दलों की प्रतियोगिता पर खूब रंग जमाया। इसके अलावा स्ट्रीट डांस में मालरोड़ पर हुई प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मनुरंगशाला में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। गेस्ट आइटम में छोटे-छोटे बच्चों की कुल्लवी नाटी पर खूब धमाल मचा। यशस्वी, राधिका और रोनिका ने सामूहिक रूप से नाटी डाली तो दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। इसके अलावा फिल्मी डांस प्रतियोगिता में बनोगी और सुंदरनगर के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। लोकनृत्य प्रतियोगिता में नृत्यांगना कला मंच नगर और आशियां ग्रुप ने दमदार प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में कुल्लू नाटी और पंजाब के भांगड़ा पर धमाल मचा। क्लासिकल डांस में भी सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति सराहनीय रही। तीसरे दिन भी मनुरंगशाला में दर्शकों की ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाई। एक ओर की दर्शक दीर्घा खाली देखी गई। हालांकि शाम होते ही मनुरंगशाला में दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें