फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: ज्वाला माता के सम्मान में विरशु मेले का आगाज

नवसंवत के अवसर पर शमशी में आराध्य देवी माता ज्वाला के सम्मान में मनाया जाने वाला तीन दिवसीय पारंपरिक विरशु मेला वीरवार को विधिवत शुरू हो गया। मेले की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद माता ज्वाला रथ में विराजमान होकर मंदिर से बाहर निकली और देव नृत्य किया। जबकि महिलाओं ने पारंपरिक लालड़ी नृत्य किया, इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने पारंपरिक गीतों के माध्यम से देवी की आराधना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक नृत्य का आनंद लेने पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें