फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: रिकॉर्ड मतों से विजयी विभा सिंह ने ली जिला परिषद सदस्य पद की शपथ

जयेष्ठा वार्ड से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं विभा सिंह ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। गौरतलब है कि विभा सिंह ने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जयेष्ठा वार्ड से 8185 मतों की रिकॉर्ड बढ़त के साथ जीत दर्ज की थी। ससुर पूर्व सांसद का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 6 जून को आयोजित जिला परिषद सदस्यों के सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाई थीं, जिसके चलते उन्हें अलग से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विभा सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगी। विभा सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से ही यह जीत संभव हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें