कुल्लू शहर में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से दिवाली तक ट्रैफिक प्लान में फेरबदल किया गया था, जिसे अब बदल दिया है। ढालपुर चौक से भुंतर की ओर जाने तथा भुंतर से कुल्लू आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन 35 दिनों के बाद मालरोड होकर गुजरेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल होकर जाने वाली सड़क पर पूर्व की भांति वाहनों की आवाजाही वनवे रहेगी। इससे शहर में जाम की स्थिति नहीं रहेगी और राहगीरों को भी आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।