भुंतर के समीप ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान राफ्ट में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राफ्ट बीच नदी में फंसने से फंस गए थे। नदी के बीच अंधेरे में फंसने से पर्यटकों की जान पर बन आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में राफ्टिंग संचालन में नियमों की अनदेखी सामने आई है। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटर के खिलाफ वाटर स्पोर्ट्स नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी