भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर के लिए आज पूरा देश सलाम कर रहा है। वहीं, जिला कुल्लू में भी विभिन्न संगठन भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू में मंगलवार को जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा जिला न्यायालय परिसर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए ढालपुर चौक तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा से ढालपुर में माहौल देश भक्ति भरजे रहा। यात्रा मेंने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।