बिजली महादेव रोपवे के समर्थन में अब महाराजा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उतर गए हैं। महाराजा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बिजली महादेव रोपवे का समर्थन किया है। बाराहार पंचायत के पूर्व प्रधान सुखराम ने कहा कि रोपवे के लिए हम विकास के साथ है। इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है। रोपवे से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।