क्षेत्र में रह रहे पांगी घाटी के लोगों ने भुंतर के एक निजी होटल में परंपरागत जुगारू उत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें पांगी घाटी के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपने क्षेत्र की लोक संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम की शुरूआत क्षेत्र की परंपराओं और पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को जुकारु कहकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों और बुजुर्गों ने उत्सव में भाग लेकर अपने क्षेत्र की संस्कृति की झलक पेश की। इस मौके पर कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान घाटी के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को और मजबूत करने का संकल्प लिया।