फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पायल वैद्य बोलीं- उच्च सदनों में निर्णायक भूमिका निभायेगी महिलाएं

भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शारीक हुई प्रदेश भाजपा महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से उच्च सदन में महिलाओं की 33 फीसदी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए लाये गए बिल से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा इससे महिलाएं उच्च सदन में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपकी प्रयासों से महिलाओं को यह सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसको लेकर बिल पहले ही पारित हो चुका है लेकिन अब यह एक कानून के रूप में पास होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाये जा रहे इस बिल लेकर हर महिला तक जानकारी पहुंच सके इसको लेकर नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू के देव सदन में भी इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने के बाद विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा। पायल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पंचायती राज मंत्री रहते हुए पंचायती राज संस्थाओं में 58 किसी महिलाएं जीत पर आई थी। पंचायती राज में हिमाचल में पूरे देश भर में एक मिसाल पेश की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें