मणिकर्ण घाटी की तलपीणी पंचायत के प्रधान महेंद्र पुजारी ने कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति पर निशाना साधते हुए कहा है कि विरोध करने वाले लोग महादेव के नाम पर अपने राजनीतिक हित साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि महादेव ने अपनी देववाणी में भी यह साफ तौर पर कहा है कि रोपवे मेरी जमीन पर नहीं बनना चाहिए। इसके बाद रोपवे की लंबाई कम करके प्रोजेक्ट को बनाया जा रहा है। उसके बावजूद भी विरोध करना राजनीति से प्रेरित लग रहा है।