फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल में अड़ंगा अटका रहा है विपक्ष

विपक्ष के लोग नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू करने में अड़चन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस बिल को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के देव सदन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हालांकि जब यह बिल सदन में 2023 सितंबर में लाया गया था तो इस दौरान विपक्ष दल से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बिल को जल्दी से लागू करने की सिफारिश की थी लेकिन अब जब लागू करने की बारी आई है तब इसमें अड़ंगा अटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमारा चुकी है। सरकाघाट में किस तरह से एक नशेड़ी युवक ने 19 साल की युवती को दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतार दिया है। प्रदेश सरकार जहां नशे को समाप्त करने के लिए बडे़-बडे़ आयोजन कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पा रहा है। नशे का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें