फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर के हाथीथान चौक पर एचआरटीसी बस हादसे का शिकार, चालक-परिचालक सुरक्षित

Ankesh Dogra Updated Fri, 05 Jun 2026 11:38 AM IST

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक के समीप शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जम्मू से मनाली आ रही बस को रूटीन जांच के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इस कारण बस में सवार यात्रियों को पहले ही दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया गया था। हाथीथान चौक के पास अचानक सामने एक वाहन आने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया और बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें