नगर परिषद कुल्लू के तहत आने वाली आठ करोड़ की चार पार्किंगों का गुरुवार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने उद्घाटन किया। दशहरा से ठीक पहले यह पार्किंग जनता को समर्पित कर दी गई है। पार्किंग की सुविधा मिलने से अब लोगों को अपने वाहन सड़कों पर खड़े नहीं करने पड़ेंगे। दोपहर बाद हुए कार्यक्रम में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। इसके बाद मोनाल कैफे स्थित पार्किंगों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद आदि मौजूद रहे।