फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: जल्द होगा नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जल्द ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी। यह जानकारी एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने वीरवार को नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद दी। उन्होंने बताया कि सभी पार्षदों को नियमानुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में पहले पांच पार्षदों ने शपथ ली, जबकि बाद में छह अन्य पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण की। इस तरह नगर परिषद के सभी 11 पार्षदों ने अपने पद की शपथ ली। अब नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तिथि अधिसूचना जारी होने के बाद तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें