अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में चल रही लोकनृत्य प्रतियोगिता का आज अंतिम मुकाबला हुआ । जिला भर के 43 सांस्कृतिक दलों ने इस बार इस सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। मंगलवार को हर दिन दो विजेता रहे सांस्कृतिक दलों में अंतिम मुकाबला हुआ। इनमें से विजेता घोषित किया गया।