प्रदेश के बड़े अस्पतालों में क्षेत्रीय अस्पताल का नाम शामिल है। अस्पताल में रोजाना चार जिलों के 1,200 से अधिक मरीज अपना इलाज करवाने पहुंचते हैं और इन हजारों मरीजों को अस्पताल में बेहतर उपचार सुविधा प्रदान की जाती है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ने कही। उन्होंने सोमवार के जिला कुल्लू में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदभार संभाला। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी प्राथमिक जिला के छोटे से बड़े स्वास्थ्य संस्थान तक ही हर में मरीजों को आसान और सुविधाजनक उपचार उपलब्ध करवाना रहेगा।