गोमाता को राष्ट्रीय माता दिलाने के लिए देशभर में एक व्यापक अभियान की शुरूआत होने जा रही है। कुल्लू में इस अभियान का आगाज 27 अप्रैल से होगा। यह बात गो सम्मान आह्वान अभियान के तहसील संयोजक डीणे राम ने कहा कि 27 अप्रैल को जिले में तहसील व जिला स्तर पर गोसेवक व आम जनमानस एकत्रित होगा। कुल्लू में रथ मैदान में लोग एकत्रित होंगे, इसके बाद उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। मनाली, भुंतर और जरी में मांग पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान व्यापक स्तर पर चलेगा। इसका उदे्श्य केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करवाना है। उन्होंने कहा कि भारत में गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इसवके साथ ही गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।