जिला परिषद के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन डुघीलग वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार तारा चंद ने अपना पर्चा भर दिया है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ उपमंडलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके इस वार्ड का कुछ हिस्सा कुल्लू विधानसभा तो कुछ हिस्सा मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। ऐसे में अब नामांकन पत्र भरने के बाद लोगों के बीच जाकर अपने पक्ष में प्रचार शुरू किया जाएगा।